Mere Bharat Ke Kanth Haar Lyrics
Officially adopted in March 2012, Bihar’s state song is “Mere Bharat Ke Kanth Haar” मेरे भारत के कंठ हार
Lyrics by: Satya Narayan
Music by: Pt. Hari Prasad Chaurasia & Pt. Shiv Kumar Sharma

“मेरे भारत के कंठ हार”
मेरे भारत के कंठहार
तुझको शत-शत वंदन बिहार
तू वाल्मीकि की रामायण, तू वैशाली का लोकतंत्र
तू बोधिसत्व की करुणा है, तू महावीर का शांतिमंत्र
तू नालंदा का ज्ञानदीप, तू हीं अक्षत चंदन बिहार
तू है अशोक की धर्मध्वजा, तू गुरुगोविंद की वाणी है
तू आर्यभट्ट, तू शेरशाह, तू कुंवर सिंह बलिदानी है
तू बापू की है कर्मभूमि, धरती का नंदन वन बिहार
तेरी गौरव गाथा अपूर्व, तू विश्व शांति का अग्रदूत
लौटेगा खोया स्वाभिमान, अब जाग चुके तेरे सपूत
अब तू माथे का विजय तिलक, तू आँखों का अंजन बिहार
तुझको शत-शत वंदन बिहार
मेरे भारत के कंठहार
English meaning
The anthem calls Bihar the “garland of India” and salutes it. It references Valmiki’s Ramayana, Vaishali’s democracy, Buddha’s compassion, Mahavira’s peace mantra, Nalanda’s knowledge, Ashoka’s dharma, Guru Gobind Singh, Aryabhatta, Sher Shah, Kunwar Singh, and Gandhi’s karma bhoomi.